फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे सो रहे दो भिखारियों को अज्ञान वाहन ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे सो रहे दो भिखारियों को अज्ञान वाहन ने रौंदा
विज्ञापन

दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में कराया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
करनैलगंज(गोंडा)। सड़क किनारे सो रहे दो भिखारियों को रात के समय एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से एक को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मामला सोमवार रात 10 बजे का है। करनैलगंज रेलवे स्टेशन के निकट लल्ला भैया कोठी के सामने मार्ग के किनारे करीब तीन महिला व एक पुरुष भिखारी जमीन पर सो रहे थे। तभी एक चार पहिया अज्ञात वाहन तेज रफ्तार में वहां से गुजरा और सड़क किनारे सो रहे दो भिखारियों, ओमप्रकाश निवासी बाराबंकी व एक महिला भिक्षुक नूरजंहा पत्नी इरशाद निवासी जैदपुर बाराबंकी को रौंद दिया। कार का पहिया चढ़ने से महिला के कमर व दूसरे के सीने पर चोटें आई हैं। वाहन चालक दोनों को रौंदने के बाद वहां से फरार हो गया। आसपास के लोग घायल दोनों लोगों को तत्काल सीएचसी लेकर आए। जहां से हालत खराब होने पर ओमप्रकाश को सीएचसी करनैलगंज से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बृजानन्द सिंह ने बताया कि सभी भिखारी मार्ग से काफी दूरी पर सो रहे थे। जिनके ऊपर वाहन चढाया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें