फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती के साथ 3 साल तक किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म

गोंडा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके साथ शादी करने का झांसा देकर युवक द्वारा संबंध बनाया गया।

उसके बाद दहेज के लालच में युवक ने दूसरी युवती से शादी रचाने की तैयारी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी युवती ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिसमें कहा गया है कि उसी के मोहल्ले का एक युवक तीन वर्ष पहले जब वह कोचिंग करने या कॉलेज जाने के लिए निकलती थी तो वह लगातार पीछा करता था।

उसके बाद उसने शादी का झांसा दिया और फिर बरगला कर घुमाने फिराने के लिए ले जाने लगा। जब उसने संबंध बनाने का प्रयास किया तो युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


जिस पर युवक ने एक मंदिर में युवती को ले जाकर भगवान को साक्षी मानते हुए माला पहनाई और अंगूठी पहनाकर स्वीकार किया। एक माह पूर्व युवती ने शादी को सार्वजनिक तौर पर करने का दबाव बनाया तो उसने शादी से इनकार किया और दूसरी शादी करने की तैयारी करने लगा।

युवती का आरोप है कि अभी हाल ही में युवक की सरकारी नौकरी लगी है जिस पर उसे दहेज अधिक मिलने लगा और दहेज के लालच में उसने उससे शादी करने से इनकार कर दिया और यह कहा कि तुम्हारे परिवार के लोग मुझे इतना दहेज नहीं दे पाएंगे।

इसलिए मैं तुमसे शादी नहीं करूंगा। लगातार तीन वर्षों से उसके द्वारा संबंध बनाया गया और अब उसे धोखा देकर दूसरी शादी रचाने की तैयारी की जा रही है। युवती द्वारा मना करने पर उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन


युवती की तहरीर पर पुलिस ने उसके मोहल्ले के ही सूरज नाम के युवक के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि युवती के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें