फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी से 2.40 लाख रुपये लूटे

Sun, 30 Oct 2016 06:36 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तुलसीपुर में शनिवार देर शाम दुकान बंद कर घर जा रहे एक हार्डवेयर व्यवसायी पर तीन बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दो लाख 40 हजार रुपये लूट लिए। घायल व्यापारी को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया। व्यापारी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


हिमालयन गार्डेन कॉलोनी जरवा रोड तुलसीपुर निवासी हार्डवेयर व्यवसायी सुरेश लाठ ने बताया कि उनकी तुलसीपुर नगर में लाल चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान है। शनिवार देर शाम करीब आठ बजे सुरेश दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे।

घर के पास मोड़ पर पहुंचते ही घात लगाए बदमाशों ने सुरेश पर हमला कर दिया। बदमाशों ने सुरेश के सिर पर वार कर उन्हें नीचे गिरा दिया और दो लाख 40 हजार रुपये लूटकर भाग गए। व्यवसायी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सुरेश ने हमला कर लूट करने वाले तीनों बदमाशों को पहचान लिया है। सुरेश ने तुलसीपुर थाने में तीनों बदमाशों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


तुलसीपुर थानाध्यक्ष अंगद राय ने बताया कि सुरेश की तहरीर पर आरोपी आशिफ उर्फ चाईना निवासी जरवा रोड तुलसीपुर, मो. हाफिज निवासी नई बाजार तुलसीपुर तथा छोटू निवासी जरवा रोड तुलसीपुर के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। मो. हाफिज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है व चाईना तथा छोटू की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें