133 अपराधियों पर गुंडा एक्ट, 24 को किया जिला बदर
गोंडा। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने 133 अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। जिसमें से 24 अपराधियों केे जिला बदर कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में 133 अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
इनमें से 24 अपराधियों के जिला बदर कर दिया गया है। जबकि जिला बदर 9 अपराधी जनपद में घूमते मिले। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा चुनाव में गडबड़ी करने वाले 32,807 लोगों के कार्यवाही की गई है।
18,818 लोगों को पाबंद किया गया है। 1,165 लोगों को पाबंद कराया गया है। इसी के साथ 802 हिस्ट्रीशीटरों व 112 सक्रिय अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।