फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा------------

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने प्रेमी के घर के बाहर किया हंगामा
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप, बाद में हुआ समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-40 में एक शादीशुदा महिला ने एक युवक के घर के बाहर हंगामा किया। महिला का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और डेढ़ लाख रुपये भी ले लिए। हंगामे की सूचना पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस युवक और महिला को कोतवाली ले आई। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का पति से कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि सेक्टर-40 निवासी युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब 8 महीने से दुष्कर्म कर रहा है। उसने डेढ़ लाख रुपये भी ले लिए। युवक अब शादी से इनकार कर रहा है। बृहस्पतिवार सुबह वह सेक्टर- 40 में युवक से मिलने गई थी, लेकिन युवक के परिजनों ने उसे मिलने नहीं दिया। उसने वहां हंगामा कर दिया। प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि समझौते के बाद दोनों को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें