फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आने से पहले नंदिनी में बड़ा धमाका, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीएम के आने से पहले धमाका, दो घायल

गोंडा। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नंदिनी नगर पहुंचने से 49 मिनट पहले यहां गुब्बारे वाला सिलिंडर फट गया। अचानक हुए धमाके से अफरा-तफरी मच गई। धमाके की चपेट में से दो मजदूर झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को गंभीर हालत में अयोध्या के श्रीराम हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।

नंदिनी नगर में सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को करना था। तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। इस दौरान गुब्बारों को लगाने के लिए गुब्बारे वाले ने गैस सिलिंडर लगा रखा था।

मुख्यमंत्री के पहुुंचने से 49 मिनट पहले अचानक एक धमाका हुआ जिसकी चपेट में आने से दो मजदूर मंसूर अहमद और राकेश भारती निवासी खवासपुरा कोतवाली नगर फैजाबाद गंभीररूप से घायल हो गए।

दोनों को एसडीएम तरबगंज सौरभ भट्ट की गाड़ी से अयोध्या के श्रीराम हास्पिटल ले जाया गया। जहां से बाद में दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें