फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थान के पास युवक से 6 ग्राम चिट्टा किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। चिट्टे का कारोबार शिक्षण संस्थानों तक पहुंच गया है और इसकी गिरफ्त में युवा पीढ़ी आ रही है। शुक्रवार को मंडी में विशेष जांच दल ने एक युवक को 6.73 ग्राम चिट्टे के साथ एक निजी शिक्षण संस्थान के करीब धरा है। युवक सुंदरनगर आईटीआई से डिप्लोमाधारक बेरोजगार है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। इसकी पुष्टि एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने की है। एसआईयू के प्रभारी सुनील कुमार सांख्यान की अगुवाई में टीम ने यह सफलता हासिल की है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से चिट्टा तस्करों के गिरोह के जुड़े अहम सुराग हासिल हो सकते हैं। आरोपी की शिनाख्त वरुण कुमार (24) उर्फ नीजू के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने सादे लिबास में धरा है। पुलिस टीम में टेक चंद, प्रदीप, शंकर, पवन और कश्मीर मौजूद रहे। पुलिस के मुताबिक सूचना थी कि इस एरिया में चिट्टा सप्लायर एक्टिव हैं। काफी समय तक रेकी करने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन

...
इस तरह काम कर रहा नशा माफिया
क्षेत्र के वीरेंद्र, लखन पाल सिंह, धर्मपाल, बबलू राम, रंजीत कुमार, सुरेश कुमार, लाल सिंह आदि लोगों ने कहा, नेरचौक नगर में काफी परिवारों के युवा और बच्चे चिट्टा नशे की गिरफ्त में हैं। माफिया धनवान लोगों को ही अपना निशाना बना रहा है ताकि महंगे नशे की लत रईसजादों को लग सके और वह पैसे कमा सकें। यही नहीं सप्लयारों को भी माफिया चुनकर रख रहा है। बेरोजगार युवाओं को पहले नशे की लत लगाई जा रही है और फिर इस गर्ज को पूरा करने के लिए उन्हें ही सप्लायर बनाया जा रहा है।
...
चिट्टा लेने वालों के ये हैं लक्षण
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि बच्चों में आने वाले बदलावों को अभिभावक नजरअंदाज न करें। यदि बच्चा देरी से उठता है या बिना किसी आरग्यूमेंट के बात मानता है तो चौकस हो जाएं। चिट्टा महंगा है, लत लगने के बाद युवा घरों में चोरी शुरू कर देते हैं। अभिभावक इस बात का ध्यान भी रखें कि कहीं घर से महंगा सामान तो नहीं चोरी हो रहा। या पैसे तो नहीं गायब हो रहे। बच्चे को समय-समय पर चेक करते रहे। सिलवर फायल, चम्मच, सिरिंज आदि चीजें मिले तो ध्यान रखें। ये चिट्टा लेने वालों के प्रमुख लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें