फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात बकरी समेत वृद्ध की ट्रेन से कट कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरियों को बचाने में बुजुर्ग ट्रेन से कटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मनकापुर(गोंडा)। मनकापुर थाना क्षेत्र के लखपतनगर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह ट्रेन से कटकर एक बुजुर्ग व सात बकरियों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मनकापुर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर गांव के मजरे चौधरीपुरवा गाँव निवासी रोशन लाल (55) अपनी बकरियों को चराने के लिए लखपतनगर स्टेशन की तरफ गया था जहाँ स्टेशन के पश्चिमी छोर पर रेलवे ट्रैक पर बकरियों को चरा रहा था। इसी बीच एकाएक ट्रेन आता देख बकरियों को रेलवे ट्रेक से हांकने के लिए दौड़ा, लेकिन वह न तो बकरियों को बचा सका न खुद ही ट्रैक से हट पाया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी तथा सात बकरियों सहित मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर मनकापुर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें