फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेड़िये ने 18 भेड़ों को मार डाला

Sun, 14 Jun 2015 11:24 PM IST
गोंडा/अमर उजाल ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज/गोंडा। क्षेत्र के किंधौरा गांव के मजरा गड़रियनपुरवा में शनिवार की रात एक बाड़े में घुसकर भेड़िये ने 18 भेंड़ों को मार डाला। भेड़ों के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब तक लोग लाठी-डंडा लेकर बाड़े की ओर पहुंचे, तब तक भेड़िया वहां से भाग चुका था। भेड़ पालक चार लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय थाने के साथ ही वन विभाग को दी है। बताते हैं कि किंधौरा गांव के मजरा गड़रियनपुरवा में रहने वाले शिवराम पाल, पूजाराम, राजकुमार व रामनरेश भेड़ पालन का काम करते हैं। दिन भर भेड़ों को चराने के बाद यह लोग शाम होते ही भेड़ों को गांव से 100 मीटर दूर एक बाड़े में ले जाकर बंद कर देते हैं। भेड़ पालकों के मुताबिक शनिवार की रात भी कुछ इसी तरह से सारी भेड़ें बाड़े में ही थीं। तभी देर रात एक भेड़िया पांच मीटर ऊंची दीवार को फांदकर बाड़े में घुस आया और 18 भेड़ों को मार डाला। भेड़ों के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग बाड़े की ओर भागे, लेकिन तब तक भेड़िया वहां से भाग चुका था। भेड़िये ने शिवराम पाल की तीन, पूजाराम की चार, राजकुमार की पांच व रामनरेश की छह भेंड़ों को मार डाला। किंधौरा गांव के प्रधान विनय कुमार सिंह के मुताबिक रात में भेड़िये ने बाड़े में भेड़ों पर हमलाकर चार भेड़ पालकों की 18 भेंड़ें मार डाली हैं। इसकी सूचना भेड़ पालकों की ओर से स्थानीय थाने व वन विभाग में दी गई है।
विज्ञापन



कोट
तरबगंज से अभी इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। लेकिन अगर ऐसा है तो इसे जरूर दिखवाया जाएगा। मौके पर टीम भेजी जा रही है, जो पूरी स्थिति देखकर भेड़पालकों को हुई क्षति का आकलन करेगी। साथ ही भेड़ों को किस जानवर ने मारा, इसका पता लगाकर ही वह इस बारे में कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन

गोपाल ओझा, उप प्रभागीय वनाधिकारी गोंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें