सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के अमनियापुर गांव में रविवार दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट में एक पक्ष के बंदूक लेकर दौड़ाने पर नल से टकराने से वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में अभी तक किसी भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वा