फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली अंगूठा निशासी ने बैँक से रुपए उठाने वाले गैंग का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रबर का नकली अंगूठा बनाकर बैंक खाते से पैसे उड़ाने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक लैपटॉप, नकदी अंगूठा बनाने वाली मशीन व मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि थाना खरगूपुर क्षेत्र के ग्राम भटपी में आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनाने के लिए फरवरी में गैंग के सदस्यों ने एक कैंप लगाया गया था। गैंग के सदस्यों ने ग्रामीणों के अंगूठे के निशान समेत फिंगर प्रिंट लिए थे। जालसाजों ने ग्रामीणों के अंगूठा निशानी की नकल करते हुए मशीन के माध्यम से नकली रबर का अंगूठा तैयार कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों के खाते से 20,9800 रुपये निकाल लिए। मामले में भटपी गांव के रहने वाले चेतराम पुत्र सुकई ने थाना खरगूपुर में रमन पांडेय निवासी इटियाथोक, जफर अब्बास निवासी खवासपुरा अयोध्या समेत 6 अन्य के खिलाफ जालसाजी व गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने स्वॉट टीम प्रभारी मनोज कुमार सिंह, साइबर सेल प्रभारी राजकुमार सिंह समेत थानाध्यक्ष खरगूपुर संतोष तिवारी को खुसासे के लिए लगाया था। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने अभियुक्त रमन पांडेय व जफर अब्बास को गिरफ्तार कर लिया है। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें