20 हजार नकदी समेत एक लाख का सामान चोरी
मसकनवा। गुरुवार की रात एक इलेक्ट्रानिक दुकान से चोरों ने 20 हजार की नकदी समेत एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार ने इसकी लिखित सूचना स्थानीय पुलिस को दी है।
मसकनवा बाजार रानीजोत निवासी मनोज कसौंधन ने बताया कि उसकी मसकनवा बाजार स्थित गौराचौकी मार्ग पर स्टेट बैंक के सामने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। मनोज का कहना है की वह वृहस्पतिवार की रात 9 बजे दुकान बंद करके घर चला गया था।
शुक्रवार की सुबह 9 बजे दुकान खोलने पर दुकान में बना काउंटर टूटा मिला तथा गल्ले में रखा बीस हजार रुपए नकदी, सैमसंग, लावा, माइक्रोमैक्स के 15 मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, रिचार्ज कूपन जिसकी कीमत एक लाख रुपये तक की है गायब मिला।
मनोज ने बताया कि अज्ञात चोर घर के बगल से छत पर पहुंच कर लोहे की खिड़की तोड़कर दरवाजा खोलकर सीढ़ी के रास्ते नीचे आये। अंदर गये चोरों ने दो दरवाजों के कुंडी को तोड़ा फिर दुकान में पहुंचे। चौकी प्रभारी मसकनवा नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। चोरी का खुलासा किया जायेगा।