गोंडा। गोंडा से बनारस के लिए जा रही बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन शनिवार की सुबह बरुआचक स्टेशन के पास फेल हो गया। इससे करीब एक घंटे तक गोंडा से गोरखपुर के बीच ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।
शनिवार की सुबह बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन गोंडा से गोरखपुर के लिए रवाना हुई। रास्ते में वह बरुआचक स्टेशन के पास ही पहुंची थी कि उसका इंजन फेल हो गया। ट्रेन के रास्ते में खड़ी होने के कारण अन्य करीब एक घंटे तक आधा दर्जन ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। सत्याग्रह और पूर्बिया एक्सप्रेस को गोंडा रेलवे स्टेशन पर खड़ी करना पड़ा।
इन ट्रेनों में सवार यात्रियों को काफी परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह गोंडा से बनारस के लिए जा रही बनारस इंटरसिटी ट्रेन का इंजन बरुआचक स्टेशन के आउटर सिंगल के पास फेल हो गया था। गोंडा से मालगाड़ी ट्रेन का इंजन को काटकर उक्त ट्रेन में लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।