फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पीटकर किया मरणासन्न, मौत 18-52-54

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पेड़ के विवाद में महिला की पिटाई, मौत

गोंडा। शहर से सटे जानकी नगर के करिया पुरवा में शनिवार देर शाम को पेड़ काटने के विवाद को लेकर चार लोगों ने एक महिला को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। हमलावरों ने महिला के भाई को भी जमकर पीटा। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के दौरान रविवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिवारवालों ने जिला अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामले में महिला के भाई ने कोतवाली नगर में दो लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के करिया पुरवा गांव के रहने वाले अशोक कुमार ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि कोतवाली देहात क्षेत्र के ठकुरापुर की रहने वाली उसकी 45 वर्षीया बहन अशोक कुमारी उर्फ सम्पूर्णा देवी पत्नी कुष्ण कुमार मायके आई थी।

अशोक के मुताबिक यहां पड़ोस के रहने वाले रामवृक्ष उसकी जमीन में लगे पाकड़ व चिलबिल का पेड़ काटना चाहते थे। अशोक का आरोप है कि शनिवार की सुबह रामवृक्ष पेड़ काटने जा रहे थे, इसको लेकर कहासुनी हुई। मगर लोगों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत करा दिया।

मगर शाम को रामवृक्ष अपने कई साथियों संग उसपर लाठी-डंडा व सरिया लेकर हमला कर दिया। जिसमें अशोक कुमार, उसकी बहन अशोक कुुमारी पत्नी कृष्ण कुमार, माता धवलकला पत्नी रामनेग, पप्पू देवी पत्नी अशोक कुमार व दूसरे पक्ष के राम नरायण, गीता देवी व रामवृक्ष घायल हो गए।

अशोक का आरोप है कि हमलावरों ने अशोक कुमार व धवलकला को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां अशोक कुमारी की इलाज के दौरान रविवार की दोपहर मौत हो गई, जबकि धवलकला की हालत गंभीर बनी हुई है।

महिला की मौत से गुस्साए परिवार वालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। महिला के भाई अशोक कुमार का आरोप है कि उसकी बहन का समय से इलाज नहीं हुआ और न ही कोई जांच कराई गई। अशोक ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

अशोक कुमार ने कोतवाली नगर में बबलू व रामवृक्ष के खिलाफ शनिवार की रात मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को उसने पप्पू व भग्गन के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

कोतवाली नगर के इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में पहले से दर्ज मारपीट के केस में गैर इरादतन हत्या की धारा तरमीम कर दी गई है।
विज्ञापन


-महिला अशोक कुमारी के परिवार के लोगों ने जो इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। वह निराधार है। महिला को जब अस्पताल लेकर आया गया। उसके बाद उसका इलाज शुरू कर दिया गया था। उसे भर्ती भी किया गया था। इलाज में कोई लापरवाही नहीं की गई है।
डा. वीरपाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें