फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटा महिला से लूटे 3.75 लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचा सटा महिला से लूटे 3.75 लाख रुपये
विज्ञापन

- पहले बाइक की पंक्चर, इसके बाद लूटी रकम
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। शहर के कचेहरी रोड पर एलबीएस तिराहे के समीप स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास गुरुवार की दोपहर बाइक सवार दो लुटेरों ने एक महिला को तमंचा सटा 3.75 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस कजरी तीज ड्यूटी में पस्त रही, इसी का फायदा उठाते हुए लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट की सूचना पर पूरे शहर में चेकिंग लगा दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इस मामले में कोतवाली नगर में बाइक सवार लुटेरो के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के बेलवा बनघुसरा गांव के रहने वाले विजय सिंह ने बताया कि उसके चाचा रामनरेश सिंह ने गांव में पांच लाख रुपये में जमीन बेची थी। जमीन बिक्री के उन्हें पांच लाख रुपये मिले थे। विजय गुरुवार को अपनी पत्नी रुचि सिंह व अपने चाचा रामनरेश सिंह के साथ बाइक से रुपये जमा करने के लिए एलबीएस चौराहे के समीप स्थित आईसीआईसीआई बैंक आया था। यहां दो शिफ्टों में 50-50 हजार जमा किया। इसके बाद बैंक कर्मियों ने बिना पैन कार्ड के रुपये जमा करने से मना कर दिया। विजय के मुताबिक जब बैंक कर्मियों ने रुपये जमा करने से इन्कार कर दिया तो वह एसबीआई की एडीबी शाखा पहुंच गया। वहां 25 हजार रुपए जमा किये। मगर यहां भी बैंककर्मियों ने पैन की मांग की। इसके बाद दोबारा आईसीआईसीआई बैंक लौट आया। यहां पहले से रेकी कर रहे बाइक सवार दो लुटेरों ने विजय की बाइक पंक्चर कर दी, जब विजय अपनी पत्नी रुचि के साथ सड़क पार कर रहा था तभी बाइक सवार दो लुटेरों ने तमंचा सटा कर रुचि से रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। विजय के मुताबिक बैग में 3.75 लाख रुपये थे। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। लुटेरों ने लूट की वारदात को ऐसे समय पर अंजाम दिया, जब पुलिस कजरी तीज ड्यूटी में पस्त थी। विजय सिंह ने कोतवाली नगर में बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सिटी भरत यादव ने बताया कि लुटेरों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें