फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 16 घर, 50 बीघे फसल राख

Tue, 11 Apr 2017 11:04 PM IST
amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार को आग लगने से 16 लोगों के घर जलकर राख हो गए। इटियाथोक में एक गांव में आग लगने से गन्ना व गेहूं की करीब 50 बीघे फसल जल गई और 500 पेड़ भी जल गए। इससे पीड़ितों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही उन्हें अब रात आसमान के नीचे गुजारनी पड़ेगी।
विज्ञापन


इटियाथोक के बरडीहा गांव के मजरा राम स्वरूप पुरवा में आग लगने से मंगलवार की शाम आग लगने से करीब 50 बीघे गेहूं व गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।थाना क्षेत्र के बरडीहा के मजरे रामस्वरूप पुरवा के मोतीलाल के खेत में अचानक आग लग गई।जिसमें मोतीलाल की 12 बीघा गन्ना, रामचंद्र वर्मा की 8 बीघा गन्ना, लड्डू खान का 8 बीघा गेहूं,रजीउल्ला का एक बीघा गेहूं,राम रंग का 2 बीघा गेहूं,मीठी लाल का छप्पर,सबुरे का दो बीघा गेहूं,कचऊ का दो बीघा गन्ना,दो बीघा गेहूं,बनवारीलाल का 7 बीघा गन्ना व बूमे के यूकेलिपटिस के बाग में भी आग से करीब 500 पेड़ जल गये।आग लगने की सूचना पर फायर व पुलिस भी पहुंची।ग्रामवासियों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। मौके पर हल्का लेखपाल दयाशंकर श्रीवास्तव ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गोकुला गाँव के चौड़व्वा मजरे में रहने वाले लोगों के लिए मंगलवार का दिन भयावह साबित हुआ। अज्ञात कारणों से लगी आग ने लगभग आधा दर्जन लोगों की गृहस्थी तबाह कर दी। सबसे पहले रामदेव के घर में लगी आग ने बगल के अमृतलाल, केशव राम, सालिकराम, धनीराम तथा विजय शंकर के घरों को अपने आगोश में ले लिया। दो भैस, एक पडिया भी झुलस गयी है। वहीं आग से गेंहू की खड़ी फसल, एक बाइक तथा एक ट्राली भी जल गई। जनहानि नहीं हुयी है।
विज्ञापन


 मगंलवार को रेलवे लाइन के किनारे सटे गेंहू के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब 6 बीघा फसल जलकर राख हो गई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटरा शहबाजपुर में रेलवे लाइन के किनारे कैलाश अवस्थी के खेत में अचानक आग लग गई।

जिससे पांच बीघा गेंहू व एक बीघा अरहर की फसल जल गई। ग्रामीणों ने दमकल बुलानें के लिए कई बार फोन किया मगर दमकल नहीं पहुंचा। वहीं कोतवाली अंर्तगत ग्राम फत्तेपुर के मजरा कमियार में रात्रि करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें अशोक सिंह, फकीरे, अंग्रेज, राम जीवन, सोनू एवं बहादुर का घर जलकर राख हो गया। थाना क्षेत्र परसपुर के एक गांव में कुछ लोग आपस में लड़ झगड़ रहे थे।

आरोप है कि इस दौरान एक महिला ने अपने ही फूस के घर में आग लगा दी। जिससे आग पूरे गांव में फैल गयी। इससे कई लोगों का फूस का घर व गृहस्थी का सामान जल कर खाक हो गया। गांव के ही एक व्यक्ति ने मंगलवार को महिला सहित दो लोगों के खिलाफ थाने में आगजनी का मुकदमा दर्ज कराया है।

ग्राम बहुवन मदार मांझा के मजरा बढ़इनपुरवा निवासी अभिषेक शर्मा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी सोमवार को आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान किरन पत्नी सियाराम ने अपने घर में आग लगा दी। जिससे गांव में आग फैल गयी। अग्नि कांड से उसका फूस का घर जलने के साथ ही आग के लपेटे में गांव के राजकरन शर्मा, सियाराम, स्वामीनाथ व साधूशरन का फूस का मकान व घर गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। अभिषेक शर्मा की तहरीर पर गांव की किरन पत्नी सियाराम व देवीप्रसाद के खिलाफ मंगलवार को आगजनी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एस ओ देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें