आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंची महिला
गोंडा। नवाबगंज के दुल्लापुर गांव के पास बुधवार देर रात एक गर्भवती महिला पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। गश्त कर रहे सिपाही ने महिला को देखा तो समझा-बुझाकर उसकी जान बचाई।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव के मजरे हतवा निवासी श्रवण निषाद की गर्भवती पत्नी सीमा पारिवारिक कलह से तंग आकर बुधवार देर रात गांव के समीप स्थित नवाबगंज-मनकापुर रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने पहुंच गई।
वह ट्रेन आने का इंतजार करने लगी। इसी बीच गश्त कर रहे सिपाही अनिल यादव की नजर उस पर पड़ी। सिपाही ने महिला को समझा-बुझाकर उसकी जान बचाई।