परसपुर (गोंडा)। इलाहाबाद बैंक की शाखा परसपुर में रुपये जमा करने गए एक ग्राहक से उचक्कों ने 20 हजार रुपये पार कर दिए। मामले में ग्राहक ने शाखा प्रबंधक से शिकायत दर्ज कराते हुए थाना परसपुर में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर पंचायत परसपुर निवासी मोहम्मद आरिफ फारूकी ने सोमवार को थाने में दी तहरीर में कहा कि उनका इलाहबाद बैंक की शाखा परसपुर में खाता संचालित है। बताया कि सोमवार की दोपहर वह अपने खाता में 20 हजार रुपये जमा करने के लिए बैंक गए थे। वहां काउंटर के सामने लाइन में लगे थे। इसी बीच किसी उचक्के ने उनके जेब से 20 हजार रुपये पार कर दिए। आरिफ फारूकी ने शाखा प्रबंधक से शिकायत दर्ज कराते हुए थाना परसपुर में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस को उपलब्ध कराएंगे सीसीटीवी फुटेज
बैंक के अंदर रुपया चोरी की सूचना आरिफ फारुकी ने दी है। उन्हें पुलिस में शिकायत करने को कहा गया है। बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस को उपलब्ध कराया जाएगा। -प्रभात कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रबंधक इलाहबाद बैंक परसपुर
सीसीटीवी फुटेज से होगी जांच
बैंक में एक व्यक्ति के जेब से रुपया चोरी होने की तहरीर मिली है। बैंक से सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर चोरी की जांच की जायेगी। -बीएन सिंह, थानाध्यक्ष-परसपुर