। विनौहनी गांव के एक घर में सोमवार की देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर उसमे रखी 15 हजार की नकदी व 70 हजार रुपये के गहने पार कर दिए। इस मामले में थाना इटियाथोक में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
थाना इटियाथोक क्षेत्र के विनौहनी गांव के रहने वाले बाबादीन गुप्ता ने बताया कि वह अपने घर में किराना व टेंट की दुकान चलाता है। बाबादीन के मुताबिक सोमवार की देर रात छत के रास्ते चोर घर के अंदर घुस आए और कमरे के दरवजे का ताला तोड़कर आलमारी में रखी 15 हजार रुपए नकदी, सोने की झुमकी, अंगूठी, झाला, माला, पायल व मुंदरी लेकर फरार हो गए।
बाबादीन ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह सोकर उठा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। कमरे में एक मतदाता पहचान पत्र मिला, जिसपर रामदेव निवासी बसंतपुर राजा का पता दर्ज है। बाबादीन ने बताया कि उसने मतदाता पहचान पत्र पुलिस के हवाले कर दिया है। इस मामले में बाबादीन गुप्ता ने थाना इटियाथोक में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया की तहरीर मिली है, छानबीन की जा रही है।