चुरड़ू में अचानक लगी आग से प्रवासी मजदूरों की पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को हुए इस हादसे में बदाऊं उत्तर प्रदेश के रहने वाले धर्मपाल पुत्र भवानी सिंह, ओमपाल पुत्र धर्म सिंह, मनफूल पुत्र भवानी सिंह, रमेश चंद पुत्र राज बहादुर और अनिल पुत्र रमेश चंद की झुग्गियां जलकर राख हो गईं। झोपड़ियों के अंदर रखा सारा घरेलू सामान, कपड़े और राशन आग की भेंट चढ़ गया। \
सूचना मिलने पर अंब से पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया। इससे एक झोपड़ी को बचा लिया गया। फायर स्टेशन अंब के इंचार्ज जोगिंद्र सिंह ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। साथ लगते गेहूं के खेतों को आग से बचा लिया गया।