फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे पुलिस ने एसटीएफ संग गोंडा में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से 94 करोड़ उड़ाने वाला हैकर गोंडा में दबोचा
विज्ञापन


गोंडा। महाराष्ट्र के पुणे के कॉस्मोस बैंक से साइबर क्रिमिनल गैंग के 13 बदमाशों ने हैक कर 94 करोड़ 42 लाख रुपये उड़ाए थे। मामले में 12 साइबर अपराधियों को पुणे पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।


जबकि एक अन्य हैकर को गुरुवार देर रात पुणे पुलिस ने यूपी एसटीएफ व वजीरगंज पुलिस के साथ गोंडा के वजीरगंज के महादेवा गांव में छापा मारकर दबोचा है। पुणे पुलिस ने पकड़े गए हैकर को अदालत में पेश किया। जहां से ट्रांजिट रिमांड पर उसे लेकर पुणे रवाना हो गई है।
विज्ञापन



वजीरगंज थाने के उपनिरीक्षक अंकुर वर्मा ने बताया कि पुणे के कॉस्मोस बैंक से 11 से 13 अगस्त 2018 के बीच साइबर क्रिमिनल गैंग के 13 बदमाशों ने 94 करोड़ 42 लाख रुपये खाते हैक करके उड़ाए थे।


मामले में कॉस्मोस बैँक के प्रबंध निदेशक सुहास सुभाष गोखले निवासी पिनैक पारिजात, कार्वे नगर ने पुणे के थाना चातुसरंगी में 14 अगस्त 2018 को अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मामले की जांच पुणे की साइबर सेल को मिली। एसआई अंकुर के मुताबिक जांच कर रही साइबर सेल ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मगर एक अन्य आरोपी गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के महादेवा गांव का रहने वाला आरोपी नदीम गिरफ्त से दूर था।


उसकी तलाश में पुणे पुलिस की साइबर सेल के उपनिरीक्षक नितिन खम्भर आदि गुरुवार देर शाम लखनऊ एसटीएफ की टीम के साथ वजीरगंज पहुंचे। इसके बाद वजीरगंज पुलिस को भी साथ लेकर महादेवा गांव में नदीम के घर छापा मारा गया।


पुलिस से घिरा देखकर नदीम ने भागने का प्रयास किया। मगर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। नदीम के पास से इंडियन ओवरसीज बैंक, एचडीएफसी बैँक, कोऑपरेटिव बैँक के एटीएम कार्ड व आईटी डिपार्टमेंट के कई कार्ड व दस्तावेज बरामद हुए हैं।


एसआई अंकुर ने बताया कि पुणे पुलिस ने नदीम की थाना वजीरगंज में आमद के बाद उसे अदालत में पेश किया। जहां से ट्रांजिट रिमांड पर उसे साथ लेकर पुणे रवाना हो गई।
विज्ञापन



पुणे साइबर सेल के उपनिरीक्षक नितिन खम्भर ने बताया कि पुणे के कॉस्मोस बैंक से 94 करोड़ 42 लाख रुपये के घोटाले के आरोपी नदीम को गोंडा की अदालत में पेश किया गया। जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे लेकर पुणे रवाना हो गए हैं। बताया कि आरोपी नदीम को शनिवार को पुणे की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें