फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती मामले में चारों जिलों के वित एवं लेखाधिकारी तलब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिक्षक भर्ती मामले में चारों जिलों के वित्त एवं लेखाधिकारी तलब

गोंडा। देवी पाटन मंडल के चारों जनपदों में 2010 के बाद परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त हुए करीब 15 हजार शिक्षकों की जांच में तेजी आई है। सहायक शिक्षा निदेशक ने चारों जिलों के वित्त एवं लेखाधिकारियों को व बीएसए दफ्तर के पटल सहायकों को तलब किया है।

15 दिसंबर को इन अधिकारियों से चयन व सत्यापन संबंधित रिपोर्ट सहित बुलाया गया है। जिलों से शिक्षक भर्ती की जांच के लिए कोई कई बार अभिलेख मांगे गए लेकिन समय से उपलब्ध नही हो सके।
विज्ञापन


इसके बाद एडी बेसिक शिक्षा ने जिलों के दफ्तरों में छापेमारी की और कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद कार्रवाई में तेजी आई और अभिलेख मिलने लगे। अब जांच को आगे बढ़ाते हुए सहायक शिक्षा निदेशक मृदुला आनंद ने चारो जनपदों के वित्त एवं लेखाधिकारी को बुलाया है, साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से सत्यापन व चयन का कार्य देख रहे पटल सहायकों को भी तलब किया है।


शासन के निर्देश पर सहायक शिक्षा निदेशक ने शिक्षक भर्ती की जांच कर रही हैं। भर्तियों में अनियमितता, फर्जीवाड़ा आदि की जांच की जानी है। बताया जा रहा है कि बीते 8 सालों में पूरे मंडल में करीब 15 हजार शिक्षकों की नियुक्तियां हुईं हैं।

इनकी जांच के लिए सभी अभिलेखों की पड़ताल होनी है। इसके लिए अभिलेखों को तलब करने के बाद अब अधिकारियों से जानकारी की जानी है। नियुक्त शिक्षकों के बारे में गहन जांच होनी है।

बताया जा रहा है कि भर्ती के लिए जारी की गई कट आफ मेरिट में जो अभ्यर्थी शामिल थे उन्ही की नियुक्ति की गई की नही। इस बात की पुष्टि अभिलेखों से की जानी है। इसके बाद नियुक्त शिक्षकों को ही वेतन मिल रहा है या फिर किसी दूसरे को दिया जा रहा है।

इन बिंदुओं से फर्जीवाड़ा पकड़ने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि देवीपाटन मंडल में 50 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा सामने भी आ चुका है। ऐसे में सहायक शिक्षा निदेशक पूरी सावधानी से जांच कर रहीं हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वित्त एवं लेखाधिकारी से वेतन प्राप्त कर रहे शिक्षकों का ब्यौरा जुटाया जाना है। इसलिए उनसे जानकारी होनी है। 15 दिसम्बर को एडी बेसिक शिक्षा शिक्षक भर्ती जांच में बेसिक शिक्षा के पटल सहायकों से जानकारी करेंगे। सभी को डायट स्थिति कार्यालय में बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें