फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली मंदिर से चोरों ने उड़ाया घंटा व गहने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काली मंदिर से गहने चोरी

मसकनवा गोंडा। पायरखास गांव में स्थित काली माता मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात अंदर घुसे चोरों ने घंटा व गहने पार कर दिए। मंदिर के संरक्षक सुमेसर प्रसाद गुप्ता ने थाना छपिया में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना छपिया क्षेत्र के पायरखास गांव में स्थित काली माता मंदिर के संरक्षक सुमेसर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि गांव के काली माता मंदिर में गांव के लोग पूजन अर्चन करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन


संरक्षक ने बताया कि पूजन के बाद मंदिर में ताला लगा दिया जाता था। देर रात चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़ दिया और माता के गहने व घंटा चुराकर फरार हो गए। संरक्षक ने बताया कि शनिवार की सुबह माली मंदिर की साफ-सफाई के लिए पहुंचा तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा पड़ा है और गहने व घंटा गायब है।
विज्ञापन


मंदिर में चोरी की सूचना पर वहां गांव के लोग एकत्र हो गए। मंदिर के संरक्षक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरु कर दी है। मंदिर के संरक्षक सुमेसर प्रसाद गुप्ता ने थाना छपिया में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष छपिया शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें