फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे डीएमओ को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे डीएमओ को हटाया

गोंडा। भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राम नाथ पाण्डेय को उन्हें उनके पद से मुख्य विकास अधिकारी ने हटा दिया है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एसके सिंह को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद का दोबारा अतिरिक्त चार्ज दे दिया है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद से हटाये गये राम नाथ पाण्डेय उप निदेशक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर बने रहेंगे। जिला मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से शासकीय कार्य को बड़ी धीमी गति से कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजनाओं का लाभ लोगों को नही मिल पा रहा था। जानबूझ कार्य लटकाने के कारण काफी दिक्कत पैदा हो गई थी। इस आरोप में उन्हें पद से हटा कर उनका चार्ज जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि शासकीय कार्य में लापरवाही के आरोप में जिला विकलांग जन कल्याण अधिकारी बीडी वर्मा को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें