फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसी संचालक के घर में लगी आग में जिंदा जला मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज गोंडा। तरबगंज-नवाबगंज मार्ग पर स्थित बाबापुरवा के रहने वाले इलाहाबाद बैंक के बीसी संचालक के घर में पूजा के दीपक से लगी आग में चार साल का मासूम बालक जिंदा जल गया। बालक को बचाने के प्रयास में दो लोग झुलस गए। आग से लैपटॉप समेत घर के अगले हिस्से में परचून की दुकान भी पूरी तरह से जल गई। जिससे बीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


थाना तरबगंज क्षेत्र के बाबापुरवा के रहने वाले आलोक तिवारी बाबापुरवा के इलाहाबाद बैँक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक हैं। अलोक ने बताया कि उनके पिता अरुण तिवारी घर में ही परचून की दुकान चलाते हैं। गुरुवार की शाम घर में पूजा के स्थान पर रखे दीपक से अचानक आग लग गई। आग की लपटें पूरे घर समेत परचून की दुकान में भी फैल गईं। आग की लपटों से बचने के लिए परिवार के लोग पीछे के रास्ते घर से बाहर निकल गए।

मगर आलोक का चार साल का मासूम गोलू घर में ही रह गया। बाद में लोगों ने उसे तलाशना शुरू किया। मगर तब तक लपटें पूरी तरह से फैल चुकी थीं। गोलू को तलाशते हुए आलोक व उसके पिता अरुण तिवारी घर के अंदर पहुंचे। गोलू को बचाने के प्रयास में दोनों झुलस गए। मगर गोलू आग में जिंदा जल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। आग की सूचना के बाद कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें