फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, सिपाही सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, सिपाही सस्पेंड

गोंडा। जेल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने सोमवार को पीएनबी के ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक से दो लाख रुप की लूट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी सिविल लाइंस को लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया है।

एसपी ने आरक्षी को लापरवाही में निलंबित कर दिया है। जबकि आरक्षी का गैर थाना तबादला कर दिया है। बता दें कि कोतवाली देहात क्षेत्र के ठकुरापुर गांव के रहने वाले पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेेवा केन्द्र के संचालक आनन्द प्रकाश भारती का छोटा भाई विनय प्रकाश भारती सोमवार को जेल रोड स्थित पीएनबी से दो लाख निकालकर बाहर निकला था।
विज्ञापन


तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे रुपये लूट लिए थे और फरार हो गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी आरपी सिंह ने चौकी प्रभारी सिविल लाइंस श्याम निवास राय को लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


एसपी ने कोबरा मोबाइल के आरक्षी समर सिंह यादव को निलंबित कर दिया है, जबकि सिविल लाइंस चौकी के ही रिक्रूट सिपाही शुभम मौर्य को सिविल लाइंस से थाना मोतीगंज तबादला किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें