फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे डीएम व एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
आधी रात को बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे डीएम व एसपी
विज्ञापन


गोंडा। डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव व एसपी मंगलवार देर रात बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने प्रभावित गांव में पहुंचे। लगभग आधी रात को बाढ़ पीड़ितों के बीच डीएम को देखकर राहत कार्यों में लगे अधिकारी सकते में आ गए।

डीएम ने सीडीओ, एडीएम, सीएमओ, एसडीएम, तहसीलदार तथा अन्य अधिकारियों के साथ रात में बाढ़ पीड़ितों के बीच गए और उनसे सीधे संवाद दिया तथा उन्हें दी गई राहत सहायता के बारे में पूछा।
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित गावों का दौरा करने के बाद डीएम ने पाल्हापुर बाढ़राहत कैम्प पर सभी अधिकारियों तथा बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्राम प्रधान व राहत कार्य में लगे वालेंटियर्स के साथ बैठक की।

प्रभावित लोगों को हर सम्भव मदद दिए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि खाद्य सामग्री, पालीथीन, माचिस, पशुओं के भूसा, मोमबत्ती, दवाइयां व अन्य सभी आवश्यक वस्तुएं पहुंचाते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने राहत कार्य में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्य में वे स्वयं सतत निगरानी बनाए रखें।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह, सीडीओ अशोक कुमार, एडीएम रत्नाकर मिश्र, सीएमो डॉ. संतोष श्रीवास्तव, एसडीएम करनैलगंज गुलाम सरवर, सीओ करनैलगंज जटा शंकर राव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरपी यादव सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी, वालेंटियर्स, ग्राम प्रधान, लेखपाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें