फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र खोदकर निकाला गया बालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्र खोदकर निकाला गया बालक का शव
विज्ञापन

दो दिन पहले की संदिग्ध हालात में मिला था मृत
अमर उजाला ब्यूरो
दुबहा बाजार। कोटिया मदारा गांव में दो दिन पहले घर से खेलने निकला एक बालक संदिग्ध हालात में मृत पाया गया था। गांव के लोगों ने बालक के पिता को समझाकर शव को दफनवा दिया था। बालक के पिता ने जिलाधिकारी से मिलकर बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को थाना कौडिय़ा में एक व्यक्ति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार करनैलगंज की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र खोदवाकर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना कौडिय़ा क्षेत्र के कोटिया मदारा गांव के रहने वाले छब्बन ने बताया कि 19 जुलाई को उसका बेटा इमरान अहमद (8) गांव में लगे राइस प्लांट की ओर खेलने गया था। छब्बन के मुताबिक दोपहर में उसे सूचना मिली कि उसके बेटे की राइस प्लांट में फं सकर मौत हो गई। जब वह राइस प्लांट पहुंचा तो उसके बेटे का शव पड़ा मिला। गांव के लोगों ने उसे समझाकर बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव को दफन करा दिया। छब्बन ने डीएम से मिलकर बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की। डीएम जेबी सिंह के निर्देश पर थाना कौडिय़ा में कोटिया मदारा गांव के रहने वाले राइस प्लांट के मालिक बुझ्झा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को तहसीलदार करनैलगंज आशीष कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र खोदवाकर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। थानाध्यक्ष कौड़िय़ा शैलेन्द्र कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें