पारिवारिक कलह में युवक ने की आत्महत्या
गोंडा। ढोढ़ेपवुर गांव के मजरे चैता चौबेपुर में पारिवारिक कलह से तंग एक युवक ने रविवार की देर रात घर के बरामदे में रस्सी से छत के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना तरबगंज क्षेत्र के ढोढ़ेपुर गांव के मजरे चैता चौबेपुर के रहने वाले सुमेरन का 10 वर्षीय बेटा अजय पिछले कई दिनों से घर वालों से बाइक खरीदकर देने के लिए कह रहा था।
मगर परिवार आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिवार के लोग उसे बाइक खरीदकर नहीं दे सके। इसी को लेकर परिवार में कलह थी। कलह के कारण अजय ने रविवार की देर रात घर के बरामदे में छत के हुक से रस्सी के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि शव का पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि अजय चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। अजय के मौत की खबर पर रिश्तेदार व संबंधी परिवार वालों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।