फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल ढहाने के मामले में लीपापोती करने में जुटे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल ढहाने के मामले में लीपापोती कर रहे अफसर
विज्ञापन



गोंडा। कैसरगंज सांसद के घर के सामने बने सरकारी स्कूल को ढहाने के मामले की जांच में जुटे अफसर अब मामले को दबाने में जुट गए हैं।


हालत यह है कि मामले के जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय कमेटी अब तक अपनी जांच रिपोर्ट तक नहीं तैयार कर सकी है।


गुरुवार को जब कमेटी में शामिल अफसरों से जांच रिपोर्ट के संबंध में बात की गई तो सभी अपना पल्ला झाड़ते नजर आए।


मालूम हो कि, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पैतृक गांव विश्रोहरपुर में उनके घर के सामने बने सरकारी स्कूल को 10 मई को रात में ढहा दिया गया था।


स्कूल ढहाने के मामले में गांव के ही राना प्रताप सिंह ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी। इस पर हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अख्तियार करते हुए जिलाधिकारी को तलब किया था।
विज्ञापन



हाईकोर्ट के कड़े तेवर के बाद डीएम जेबी सिंह ने मामले की जांच के लिए तरबगंज एसडीएम सौरभ भट्ट, बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय व पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता दिनेश कुरील की तीन सदस्यीय समिति का गठन कर तीन दिन में रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन



मगर अफसरों के सुस्त रवैये के कारण जांच रिपोर्ट नहीं तैयार की जा सकी। एक सप्ताह बीतने के बाद भी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी तक नहीं पहुंची है।


गुरुवार को जब कमेटी में शामिल अफसरों से जांच रिपोर्ट के बारे में जानकारी मांगी गई तो सभी इससे पल्ला झाड़ते नजर आए।


तरबगंज एसडीएम सौरभ भट्ट ने बताया कि, जांच पूरी कर ली गई है। उसका परीक्षण किया जा रहा है। जल्द ही रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें