फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार का शोर थमा,आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रचार का शोर थमा, आज रवाना होंगी 220 पोलिंग पार्टियां

गोंडा। नगर निकाय चुनाव के प्रचार का शोर सोमवार शाम को पांच बजे थम गया। बुधवार को मतदान कराने के लिए मंगलवार को 220 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सभी पोलिंग पार्टियां मंगलवार को नगर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज (टामसन) से रवाना होंगी।

जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीज बुधवार को जिले के तीन नगर पालिका परिषद व चार नगर पंचायत के अध्यक्षों के अलावा 122 सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


जिले के सात नगरीय क्षेत्र के 1.60 लाख 381 मतदाता अपने शहर की सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे। मतदान को लेकर जहां वोटरों में उत्सुकता है वहीं उम्मीदवारों के दिल की धड़कने बढ़ती जा रही हैं। प्रचार प्रसार थमने के बाद अब वह डोर टू डोर पैदल वोटर देवता के घर हाजिरी लगा कर वोट मांग रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक अमले ने जिले में शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अपने तैयारियों को अन्तिम टच देने के साथ कसने में लगा है। सोमवार को डीएम जेबी सिंह व एसपी उमेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में सभी टीमों के अलावा फोर्स के साथ मीटिंग कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ उन्हें मजबूती से अपने कर्तव्यों को पूरा करने का संकल्प दिलाया।

चुनाव क्षेत्र में प्रशासनिक तैयारियों की स्थिति
* कुल मतदान केंद्र - 76
* कुल मतदेय स्थल - 220
* सुपर जोनल मजिस्ट्रेट - 05
* जोनल मजिस्ट्रेट - 11
* सेक्टर मजिस्ट्रेट - 31
* जिले की सीमा पर बैरियर - 21
* जिले के अन्दर बैरियर - 33
* पैरा मिलेट्री,पीएसी व पुलिस फोर्स- मानक से अधिक तैनाती
* सभी चुनाव वाले क्षेत्र में एसओ - 02
* सभी चुनाव वाले क्षेत्र में क्यूआरटी - 02

वाहनों का किया अधिग्रहण
गोंडा। जिला प्रशासन ने चुनाव में मतदान कामकों को भेजने के लिए बड़ी गाडिय़ों का अधिग्रहण किया है। इन वाहनों को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इण्टर कालेज के मैदान में खड़ा कराया गया है।

यहीं से यह सभी वाहन पोलिंग पाटयों को लेकर मतदेय स्थलों के लिए रवाना होंगे। जबकि रिजर्व पुलिस लाइन के मैदान में अधिकारियों की रवानगी व अन्य टीमों और फोर्स की मोबाइल टीम के लिए छोटे वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। जहां से अधिकारियों व फोर्स के आफीसरों को भेजा जाएगा।

मतदान तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें
गोंडा। शराब के नशे में कोई चुनाव में बवाल न काटे या फिर कोई उम्मीदवार या उसके समर्थकों की ओर से वोटरों में शराब न बांटा जा सके इसके लिए मतदान के एक दिन पहले से सभी शराब की दुकानों को बन्द करने का आदेश दिया गया है।

शराब की दुकानों को सोमवार की शाम 5 बजे से बंद कर दिया गया है। डीएम व एसपी ने कहा है कि कहीं भी शराब की बिक्री व डम्पिंग और वितरण की सूचना मिली तो सम्बन्धित क्षेत्र के एसओ की जिम्मेदारी मानकर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

हर बूथ पर एक महिला कांस्टेबिल की रहेगी तैनाती
गोंडा। इस बार हर बूथ पर एक महिला कांस्टेबिल की तैनाती की गयी है। इससे महिला वोटरों में जहां विश्वास बढ़ेगा वहीं किसी भी महिला ऐजेण्ट या किसी भी अन्य महिला की मदद या फिर उस पर कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। एसपी ने बताया कि हर बूथ पर एक महिला कांस्टेबिल की तैनाती की गई है।

बाधा डालने वालों से सख्ती से निपटेगी टीम : डीएम
गोंडा। जिलाधिकारी/जिलानिर्वाचन अधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव में बाधा डालने व बवाल करने की कोशिश करने वालों से प्रशासनिक टीम सख्ती से निपटेगी। समाज के अवांछनीय तत्वों पर टीम के अधिकारी पैनी नजर रखेंगे। सभी अति संवेदनशील प्लस जैसे मतदेय स्थलों पर वाडियोग्राफी करायी जाएगी।

सभी सेक्टर/जोनल व सुपर जोनल मजिस्टे्रट जब जब जहां जहां जिस पोलिंग बूथ पर जाएंगे उसकी वीडियोग्राफी करेंगे। वोडियोग्राफी में वोटरों,मतदान कामकों व खुद की भी वीडियो बनाएंगे। गड़बड़ी करने वाले को चिन्हित कर उस पर मौके पर कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी होटलों,लाज आदि का चेकिंग सोमवार की शाम से कल शाम तक चलता रहेगा। बाहरी लोग बिना वहज से जिले में न रूकें।

डीएम ने बताया कि अपराधी प्रवृत्ति के 17 लोगों के शस्त्र लाईसेंस निरस्त किये गये हैं। 35 अपराधिक छवि वालों को गुंडा एक्ट में जिला बदर किया गया है। सभी पोलिंग पाटयां मंगलवार को सुबह ही रवाना होंगी। सभी क्षेत्रों की मतगणना एक दिसम्बर को सभी तहसीलों में होगी। जबकि नगर गोंडा व खरगूपुर की मतगणना मण्डी समिति गोंडा में होगी।

निर्बल वोटरों को डराने वाले दबंग जाएंगे जेल : एसपी
गोंडा। पुलिस कप्तान उमेश सिंह ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में किसी दबंग ने निर्बल वोटर को डराया तो उस पर कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। इस तरह की सूचना मिलने पर पैरा मिलेट्री फोर्स के जवान प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ फौरन पहुंच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


किसी भी उम्मीदवार की ओर से किसी भी वोटर को प्रभावित करने के लिए डराने व उसे पैसा बांटने की खबर मिली तो टीम प्रभावी कार्रवाई करेगी। सभी क्षेत्रों में डायल-100 पुलिस टीम निगरानी रखेगी । बवाल करने वाले की फोटोग्राफी कर थाने व मुख्यालय रको सूचना देगी जिसपर फौरन एक दर्जन टीमें स्थिति से निपटने के लिए पहुंच जाएंगी। वाहन से वोट डालने खुद वोटर जा सकते हैं लेकिन वोटरों को ले जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें