फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कराने के लिए बीईओ को करना पड़ा दो घंटे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। थानों में आम फरियादियों की रिपोर्ट कैसे दर्ज हो जब एक खंड शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दो घंटे तक थाने में बैठना पड़ रहा है। प्रकरण एसटीएफ की जांच में फर्जी अभिलेख पर नौकरी कर रहे शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का है। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी को उमरी बेगमगंज थाने में दो घंटे बैठना पड़ा। इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। हालांकि जब वह तहरीर देकर चले आए और मामला बढ़ता दिखा तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र बेलसर के ग्राम पंचायत गंगरोली पूरे गोडियन के प्राथमिक विद्यालय में संतकबीर नगर जनपद के ग्राम जमिरा पोस्ट सतहरा के निवासी राजेश कुमार की तैनाती हुई थी। अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ ने नौ फरवरी को पत्र भेजकर अवगत कराया कि राजेश कुमार ने कूटरचित शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर नौकरी प्राप्त कर ली। राजेश के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए कहा गया था। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने पांच मई को राजेश कुमार की सेवा समाप्त कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी बेलसर श्रवण कुमार तिवारी को राजेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया था।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उमरी बेगमगंज थाने में संबंधित अध्यापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए गये थे, लेकिन थाने में दो घंटा बैठाए रहने के बाद यह कह कर वापस कर दिया गया कि मामला बहुत बड़ा है। अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद एफआईआर दर्ज किया जाएगा। तहरीर देकर चले आए। बाद में पता चला कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया हे। थानाध्यक्ष मुकेश पांडेय ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए ऐसा कहा गया, लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी के पत्र के आधार पर संबंधित अध्यापक राजेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें