फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में उतराता मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। सरयू नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी का शव उतराता हुआ मिला है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर गोकुला स्थित सरयू नदी गऊ घाट पर 14 वर्षीय किशोरी का शव उतराता हुआ मिला। बालिका सोमवार को गन्ने के खेत में काम कर रही थी, वहीं से लापता हो गई थी। परिजनों ने पहले खोज की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मंगलवार सुबह बालिका का शव सरयू नदी गऊघाट पर उतराता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है तथा अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। प्रभारी कोतवाल दिवाकर मिश्रा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें