फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दो दिन पूर्व देहात कोतवाली के एक गांव में दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पीड़िता की मां ने मुख्य आरोपी सहित देहात कोतवाली पुलिस पर सुलह के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एसपी को पत्र देकर बताया कि एक जून की रात नौ बजे उसकी दो बेटियां शौच के लिए गई थीं। जहां एक व्यक्ति के घर पर बैठे बबलू उर्फ रत्नेश पांडेय, रजनीश, पवन पांडेय व देशराज उर्फ ददोले ने उसकी बेटियों का पीछा किया। खेत में जाकर आरोपियों ने दोनों बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बेटियों की गुहार सुनकर बचाने दौड़े मां-बाप को आरोपियों ने पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। देहात कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता की मां ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया है। जिसमें कहा है कि मुख्य आरोपी बबलू उर्फ रत्नेश पांडेय फोन करके मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। यही नहीं, देहात कोतवाल व एक दरोगा पर भी मुकदमे में सुलह के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है।
देहात कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी का कहना है कि नामजद आरोपियों में से पवन पांडेय, रजनीश व ददोले को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाल का कहना है कि सुलह के लिए किसी पर दबाव नहीं बनाया गया है। आरोप निराधार व फर्जी है। सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि नामजद आरोपियों में से तीन की गिरफ्तारी हो गई है। शेष एक आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें