फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में लहराया असलहा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
फोटो-24-गोंडा में तरबगंज के खोजनपुर परियांवा गांव में असलहे की छीनाझपटी करते लोगों का सोशल मीडिया ? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। जमीन विवाद को लेकर थाना क्षेत्र के खोजनपुर परियांवा में अवैध असलहा लहराने व फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गांव के निवासी रमेश और दिनेश आबादी की जमीन पर पक्का निर्माण कर रहे थे। गांव के निवासी गोविंद शरण जायसवाल ने निर्माण को रोकने का प्रयास किया। कहासुनी में विवाद बढ़ गया और गोविंद शरण अवैध असलहा लहराते हुए धमकाने लगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आबादी की जमीन पर निर्माण कर रहे लोगों के परिजनों के अनुसार असलहे से फायरिंग की गई जिससे वहां भगदड़ मच गयी।
प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि आबादी की जमीन में अमरूद के पेड़ को काटने के लिए विवाद हुआ है। अवैध असलहा रखने व प्रदर्शन करने के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। अन्य आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें