फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक शिक्षक पर अभद्रता करने व शराब पीने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर टेपरा, करनैलगंज के प्रधानाध्यापक/ न्याय पंचायत सरैंया का वरिष्ठ संकुल शिक्षक गजाधर सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसी विद्यालय में एक फरवरी से सहायक अध्यापक पद पर अखंड प्रताप सिंह एक वर्ष की परिवीक्षा काल पर अस्थायी रूप से बेसिक शिक्षा द्वारा नियुक्त हैं। ये विद्यालय में नियुक्ति से ही काफी देरी से आते हैं, अनुपस्थित रहने पर अगले दिन आकर हस्ताक्षर बना देते हैं। मना करने व अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद इनकी आदतों में सुधार नहीं आया।
विज्ञापन

13 अगस्त को भी देरी से आने पर मना करने पर इन्होंने अभद्रता कर जान से मार कर घाघरा नदी में डाल देने की धमकी दी। शिक्षक पर शराब पीकर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप भी है। अध्यापक के नशे में आने पर विद्यालय की बच्चियां विद्यालय आने पर भय का अनुभव करती हैं।
प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम कुर्था, करनैलगंज निवासी अखंड प्रताप सिंह के विरुद्ध धारा 504, 506 आईपीसी व 186 सरकारी कार्य मे बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है, मेडिकल परीक्षण कराने पर शराब पीने की पुष्टि हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें