फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस ने बनगांव के मजरे बांकेपुरवा में मंगलवार की देर रात छापा मारकर असलहा फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने असलहा बनाने का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन तमंचा, दो कारतूस, 10 नाल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना कटराबाजार के प्रभारी निरीक्षक बृजेश पांडेय को मंगलवार की रात सूचना मिली कि बनगांव के मजरे बांकेपुरवा में एक व्यक्ति अपने घर के सामने एक छप्पर में अवैध असलहा बनाने का काम करता है।
इसी सूचना पर वहां छापा मारा गया तो वह असलहा बनाते मिला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामभुलावन निवासी बनगांव बांके पुरवा बताया। एसपी के मुताबिक छप्पर के नीचे से तीन तमंचा, दो कारतूस, 10 नाल व अन्य सामान बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना कटरा बाजार में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें