फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्त्ता की पिटाई से फूटा गुस्सा, सपाईयों ने घेरी कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के उतरौला रोड पर नवीन सब्जी मंडी के पास हुई एक सपा कार्यकर्त्ता की पिटाई के बाद हंगामा मच गया। कार्यकर्ता की पिटाई के विरोध में नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कोतवाली नगर का घेराव किया। इसके बाद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। मामले में कैसरगंज से भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बेटे, भतीजे व प्रतिनिधि के खिलाफ मारपीट व बलवा का केस दर्ज होने के बाद ही कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के उतरौला रोड स्थित गुलरिहा हींगाजोत के रहने वाले सुधाकर मिश्र पुत्र चंद्रभान ने बताया कि वह सपा कार्यकर्ता हैं। शुक्रवार को उतरौला रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी के पास भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने उसे रोका और जबरन धमकाते हुए मारपीट भी की। जानकारी मिलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कोतवाली नगर का घेराव कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। सुुधाकर मिश्र ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि नवीन सब्जी मंडी के पास सांसद कैसरगंज के पुत्र करन भूषण सिंह, भतीजे सुमित भूषण सिंह व कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह ने 12 गाड़ियों के काफिले के साथ आकर घेर लिया।
इसके बाद जाति सूचक गाली देने के बाद लाठी डंडे से मारापीटा। सुधाकर की तहरीर पर कोतवाली नगर में सांसद के बेटे करन भूषण सिंह, भतीजे सुमित भूषण सिंह व सांसद प्रतिनिध संजीव सिंह के खिलाफ मारपीट व बलबा की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद सपाइयों का आक्रोश थमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें