उमरीबेगमगंज (गोंडा)। क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत हो गई। युवती के पिता व भाई ने उसका शव सरयू नदी किनारे बालू में दफन कर दिया। पुलिस सूचना पाकर पर मौके पर पहुंची। पड़ताल की गई तो युवती के पिता ने फांसी लगाकर जान देने की बात कही। बताया कि उसका अंतिम संस्कार सरयू नदी में कर दिया है।
मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर थानाध्यक्ष मुकेश पांडेय ने छानबीन की तो पता चला कि शव को सरयू नदी के किनारे कहीं रेत में दफना दिया गया है। शनिवार को जगह की पहचान कर उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। जिलाधिकारी उज्जवल कुमार के निर्देश पर तरबगंज के तहसीलदार पुष्कर मिश्रा के समक्ष शव को निकाल कर पंचनामा किया गया, और देर शाम पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी के पिता और भाई से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)