फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में भाजपा की जीत का श्रेय अमित शाह को : बृजभूषण

Tue, 05 May 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पटेलनगर मोहल्ले में लोगों को मिठाई ​खिलातीं जिला उपाध्यक्ष वंदना गुप्ता। स्रोत: सोशल मीडिया 
विज्ञापन
गोंडा। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जीत का श्रेय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को देते हुए उन्हें भाजपा का हनुमान बताया।
विज्ञापन

मंगलवार को अपने पैतृक निवास विश्नोहरपुर में लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान बृजभूषण ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता लंबे समय से संकट झेल रही थी। आजादी के बाद से अब तक विभिन्न सरकारों में एक वर्ग को दबाने का काम हुआ है। ऐसे में भाजपा की जीत पश्चिम बंगाल की जनता और कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि यदि इस जीत का श्रेय किसी एक व्यक्ति को देना हो तो वह नाम अमित शाह का है। बंगाल चुनाव में उन्होंने जिस तरह रणनीति बनाई और नेतृत्व किया, वह निर्णायक साबित हुआ। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का योगदान महत्वपूर्ण है, लेकिन पूरी रणनीति और नेतृत्व अमित शाह के हाथ में था।
समर्थकों ने बांटी मिठाई
भाजपा की जीत के बाद जिले में उत्साह का माहौल देखा गया। जिला उपाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने मंगलवार को पटेलनगर मोहल्ले में समर्थकों के साथ पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें