फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू पुल के जॉइंट में आई दरार, कंक्रीट गायब, दिख रहे सरिया

Tue, 24 Jun 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज में सरयू नदी के पुल पर दिख रहे सरिया। - संवाद
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। घाघरा घाट पुल की तरह सरयू नदी पर बने पुल के जॉइंट में दरार आ गई है। करनैलगंज में सरयू नदी पर बना पुल भी जर्जर है। गोंडा व बलरामपुर को सीधे राजधानी से जोड़ने वाला पुल अब डगमगा रहा है।
विज्ञापन

63 वर्ष की उम्र पूरी कर चुका पुल जर्जर हो गया है। चार साल में दो बार पुल की मरम्मत होने के बावजूद यह पुल धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव से गुजर रहा है। करीब ढाई वर्ष पूर्व दो माह तक सरयू पुल से आवागमन बंद कर दिया गया था। साल 2023 में करीब एक महीने की मरम्मत के बाद पुल को चालू किया गया था।
मौजूदा समय में पुल के जॉइंट दिख रहे हैं। कंक्रीट गायब है। सरिया तक दिखने लगी हैं। वाहनों के निकलने पर पुल में कंपन होता है। आवाज भी आती है। ढाई वर्ष पूर्व जहां से पुल का जॉइंट क्रैक हुआ था और पुल में दरार बढ़ गई थी वहां लोहे का पिलर लगाकर किसी तरह रोक दिया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50 वर्ष पुराने पुलों को जर्जर घोषित कर नया पुल बनाने की प्रक्रिया को तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया है। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अनिल कुमार का कहना है कि सरयू पुल एनएच को हैंडओवर हो चुका है। बाईपास के साथ सरयू नदी पर नया फोरलेन पुल बनाने का प्रस्ताव है। उसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें