गोंडा। मंगलवार शाम आई रिपोर्ट में नगर क्षेत्र में एक कोरोना पॉजिटिव केस और सामने आया है। नगर के पटेलनगर मोहल्ले के एक निजी अस्पताल में काम रही नर्स की बेटी भी संक्रमित पाई गई है। साथ ही खरगूपुर क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 142 हो गया है।
जिला महिला अस्पताल में रह रही एक सेवानिवृत्त नर्स पटेलनगर के निजी अस्पताल में काम करती है। टेस्ट में वह संक्रमित पाई गई थीं। मंगलवार को उनकी बेटी भी संक्रमित पाई गई है। सीएमओ ने बताया कि दोनों संक्रमितों को कोविड लेवल-1 में भर्ती कराने की कवायद की जा रही है।