फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कारोबारी पर सात करोड़ के गबन का प्रयास का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शराब कारोबारी पर उसके ही पिता ने सात करोड़ रुपये गबन करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पिता ने बेटे के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने की फरियाद की थी। अदालत ने थानाध्यक्ष तरबगंज को एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना तरबगंज क्षेत्र के रगड़गंज बाजार के रहने वाले घिर्राऊ जायसवाल ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह पान का थोक व्यापार करता था। जिससे अर्जित धन से अपने बड़े पुत्र दिनेश जायसवाल व छोटे पुत्र दुर्गेश जायसवाल के सहयोग से मिठाई की दुकान खोली। व्यापार को बढ़ाते हुए वर्ष 2002 में सरकार अंग्रेजी व देशी शराब की फुटकर बिक्री की दुकान का लाइसेंस लेकर कारोबार शुरू किया। दुकानों का पूरा हिसाब बड़े पुत्र दिनेश जायसवाल ही देखते रहे। कारोबार बढ़ा तो जनपद में शराब की दस दुकानें हो गईं। वर्ष 2014 में कारोबार का जिम्मा छोटे पुत्र राकेश जायसवाल को दे दिया।
पिता घिर्राऊ का आरोप है कि जनवरी 2021 में बेटे राकेश जायसवाल ने कूटरचित फर्म बना लिया और उसके सात करोड़ रुपये गबन करने का प्रयास कर रहा है। आरोप है कि बेटा राकेश अभद्रता कर जान माल की धमकी दी है। सुनवाई करते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने थानाध्यक्ष तरबगंज को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। थानाध्यक्ष मनोज पाठक ने बताया कि अदालत का आदेश मिला है। एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें