फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा आज, 5650 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बीएड प्रवेश परीक्षा बुधवार को शहर के 13 केंद्रों पर होगी। 5650 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे और उन्हें एक घंटे पहले केंद्र पर एक फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर पहुंचना होगा। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी, पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा होनी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बीएड प्रवेश परीक्षा को बहुत ही कड़े निर्देशों के साथ कराएं। इस परीक्षा में किसी भी परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है तथा पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि बीएड की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी तथा छात्र/छात्राओं के प्रवेश पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित प्रधानाचार्य एवं संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा है कि प्रवेश परीक्षा में आने वाले छात्र/छात्राओं को बैठने की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था, यातायात आदि की व्यवस्थाओं में कहीं भी कोई समस्या न होने पाये। परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।
परीक्षा कराने के लिए अपर जिला अधिकारी सुरेश कुमार सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, समस्त उपजिलाधिकारी, एलबीएस पीजी कॉलेज प्राचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, डीपीओ मनोज कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित, डीपीओ प्रोवेशन, जिला गन्ना अधिकारी, प्राचार्य जीजीआईसी, प्राचार्य सरयू कन्या पाठशाला, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार आदि अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी खुद भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें