गोंडा। करनैलगंज ब्लॉक की पंचायत चुनाव मतगणना 36 घंटे से भी अधिक समय तक चली। उसके बाद भी कई प्रत्याशी अपने प्रमाण पत्र के लिए इंतजार करते रहे।
करनैलगंज की ग्राम पंचायत सकरौरा ग्रामीण, करनैलगंज ग्रामीण, नरायनपुर माझा की मतगणना रविवार दिन में 10 बजे से शुरू होकर दूसरे दिन सुबह 7 बजे तक नहीं सम्पन्न हो सकी।
पंचायत चुनाव में काउंटिंग कराने के लिए आए प्रत्याशियों और एजेंटों को कहीं जगह नहीं मिली तो जमीन को ही सोने के लिए बिस्तर बना लिया। प्रशासन की व्यवस्था अव्यवस्थाओं में तब्दील रही।
रात के 11 बजे के बाद आये चुनाव परिणाम आने के बाद सोमवार सुबह 6 बजे तक प्रमाण पत्र नहीं मिला। वहीं रविवार की रात में 11 बजे एक प्रत्याशी के समर्थक की गाड़ी में असलहा व हथगोला होने की सूचना पर पुलिस ने चुप्पी साध ली। सूचना को नजरंदाज कर पुलिस बेखबर बनी रही। पुलिस के सामने से ही संदिग्ध वाहन चला गया और पुलिस देखती रही।