फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में छह पुलिस कर्मियों समेत 51 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट में करनैलगंज व नवाबगंज के छह पुलिस कर्मियों समेत 51 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 1277 हो गई है। मंगलवार को 13 मरीज ठीक होकर घर भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 1645 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा 2073 लोगों की सैंपलिंग कराकर जांच के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना के संक्रमण ने थाने पर भी अपनी दस्तक दे दी है। क्षेत्र में अब तक पचास लोगों को कोरोना ने अपने चपेट में लिया जिसमें 16 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि अभी भी 34 लोगों में वायरस सक्रिय है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में कस्बा चौकी के दो पुलिस कर्मियों के समेत कस्बे में छह कोरोना पाजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। कोरोना के चलते कस्बे में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है 7 कस्बा का घंटाघर अब हाट स्पाट क्षेत्र बन गया है। सीएचसी के डाक्टर अनूप तिवारी ने बताया कि सीएचसी परिसर में मंगलवार को 58 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई जिसमें कस्बा चौकी के दो सिपाही, दो घंटा घर, एक नया बाजार, एक कटी तिराहा के मरीज की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है।
वहीं करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना की जांच में नगर क्षेत्र के आठ पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसमें 4 पुलिसकर्मी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। नगर के गुड़ाही बाजार मोहल्ले के चार व कोतवाली के चार एवं ग्राम चतरौली का एक केस पॉजिटिव पाया गया है। क्षेत्र मे लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते अब लोग खौफजदा हो गए हैं। मंगलवार को सीएचसी करनैलगंज पर 73 लोगो की जांच में 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिसमें नगर क्षेत्र के 8 लोगो मे चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। एक व्यक्ति ग्राम चतरौली का है। सीएचसी अधीक्षक डॉ सुरेश चंद्रा ने बताया कि करनैलगंज नगर में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

बभनान (गोंडा)। बभनान चीनी मिल में 2 व्यक्तियों के रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उनके घर व कालोनी को प्रशासन ने मार्किंग कर सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर चीनी मिल कालोनी में कोरोना पॉजिटिव परिवार के घर व आस पास के घरों को फायर सर्विस की टीम ने सेनिटाइज किया। हल्का लेखपाल राम चरन व चौकी इंचार्ज बभनान कन्हैया दीक्षित ने मय फोर्स के साथ हॉटस्पॉट स्थल पर मार्किंग कराते हुए सीलिंग की कार्रवाई की। इस दौरान चौकी इंचार्ज कन्हैया दीक्षित ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की।
वजीरगंज(गोंडा)। स्थानीय कस्बा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कैशियर के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद ब्रांच को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। ब्रांच के बंद होने के साथ ही सामने स्थित एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र भी बंद कर दिया गया है। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ललित मौर्य ने बताया कि एसबीआई के अन्य कर्मचारी व अधिकारी भी संदिग्ध की श्रेणी में हैं।बैंक का सैनिटाईजेशन होने के बाद बैंक खोलने पर विचार होगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को कुल 47 लोगों की कोरोना जांच की गई।जिनमें 31 जांच एंटीजन किट से व 16 जांच आरटीपीसीआर पद्धति से की गई। जांच में भरहापारा का एक 25 वर्षीय युवक पाजिटिव पाया गया, जिसे होम आइसोलेट कर दिया गया है।
खरगूपुर(गोंडा)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मडीह गांव निवासी एक 27 वर्षीय युवक जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया। संक्रमित युवक खरगूपुर सीएचसी पर एक कार चलाता था। उक्त कार से चालक सीएचसी पर बनाई गई टीमों को कोरोना संक्रमित पाये जाने वाले स्थान तक पहुंचाने का कार्य करता था। प्रभारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. सन्दीप शुक्ल ने बताया कि यहां सी एच सी पर एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। संक्रमित पाये गये युवक के घर टीम को भेजा गया है। यदि होम आइसोलेट करने की व्यवस्था होगी तो किया जायेगा नहीं तो एम्बुलेंश के माध्यम से लेबल 1 में शिफ्ट करा दिया जायेगा।
मुजेहना (गोंडा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पर मंगलवार को कोरोना संक्रमण की 36 लोगों की जांच की गई । एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉस्टिव आई है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक मिश्र ने बताया कि मंगलवार को एंटीजन किट के तहत 12 तथा लखनऊ के लिए 24 लोगों के नमूने लिए गए हैं। एंटीजन जांच में विद्युत उप केंद्र धानेपुर में कैशियर की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। कैशियर की तबियत खराब होने पर वहां के सहकर्मियों ने अस्पताल भिजवाया था। कैशियर लेवल वन बहराइच में शिफ्ट होना चाहते हैं। इसके लिए सक्षम अधिकारियों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें