फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन में कुक की हथौड़े से कूंचकर हत्या

विज्ञापन
गोंडा के कोतवाली नगर में बल्लू हत्या कांड के आरोपियों के साथ पुलिस अधीक्षक व अन्य। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। पंतनगर फोरविंसगंज मोहल्ले के समीप स्थित कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले एक कुक की पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों ने मिलकर मंगलवार की देर रात हैमर से मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव कॉलोनी में ही एक आवास के सामने फेंक दिया और फरार हो गए। बुधवार की सुबह एक ई-रिक्शा चालक ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक समेत सीओ व कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में कुक की पत्नी ने कोतवाली नगर में दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के राधाकुंड का रहने वाला बल्लू (35) पुत्र माता प्रसाद पंतनगर फोरविसगंज स्थित कांशीराम कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। वह कुक का काम करता था। ज्योति ने बताया कि तीन दिन पहले इसी कॉलोनी के रहने वाले मैनुद्दीन उर्फ तेरेनाम उर्फ फाइटर व पंतनगर के रहने वाले सलमान से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। ज्योति के मुताबिक मंगलवार को बल्लू खाना बनाने कहीं गया था। लेकिन देर रात तक वह घर तक नहीं पहुंचा। ज्योति का आरोप है कि कॉलोनी में ही मैनुद्दीन व सलमान ने मिलकर पैसे के लेनदेन को लेकर बल्लू की हैमर से मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने उसके शव को कॉलोनी में ही एक आवास के सामने फेंक दिया और फरार हो गए। बुुधवार की सुबह कॉलोनी के रहने वाले एक युवक ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
हत्या की सूचना पर एसपी आरके नैयर, सीओ कृपाशंकर कनौजिया व कोतवाल नगर आलोक राव मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में ज्योति ने कोतवाली नगर में मैनुद्दीन उर्फ तेरेनाम उर्फ फाइटर व सलमान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी ने बताया कि अभियुक्त मैनुद्दीन उर्फ तेरेनाम उर्फ फाइटर व सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त हैमर भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने डॉग स्क्वॉयड टीम को 5000 रुपये व फील्ड यूनिट की टीम को 3000 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन

डॉग स्क्वायड व फील्ड यूनिट की टीम का खुलासे में रही अहम भूमिका
कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले बल्लू की हत्या के बाद बुधवार की सुबह पुलिस ने पड़ताल शुरू की। हत्या के आरोपियों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वॉयड टीम व फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। फील्ड यूनिट ने जो साक्ष्य एकत्र किए उस पर पुलिस टीम ने काम शुरू ही किया था। इसी बीच खोजी कुत्ता ने पुलिस को हत्या आरोपियों के आवास तक पहुंचा दिया। फिर क्या था, पुलिस ने खोजी कुत्ता के संकेत व संदेह के आधार पर जब आरोपियों को उठाकर पूछताछ की तो वह टूट गए और बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर बल्लू और उनके बीच तीन दिन पहले कहासुनी हुई थी। तभी दोनों ने उसकी हत्या का प्लान कर लिया था। मंगलवार की रात जब बल्लू आता दिखाई पड़ा तो उसे हैमर से वारकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें