फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

519 बिजली संविदाकर्मियों को दिखाया बाहर का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बिजली आपूर्ति तो पहले से ही बदहाल थी। लेकिन इसे और बदहाली के कगार पर मैन पावर आपूर्ति करने वाली संस्था ने पहुंचा दिया। संस्था ने 519 संविदा-निविदा कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मांगों को लेकर संविदाकर्मी पांच दिनों से हड़ताल पर थे। इससे जिले भर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है।
पावर कार्पोरेशन ने मैन पावर सप्लाई करने के लिए उत्कर्ष कांस्ट्रक्शन कंपनी को काम सौंपा था। इसके लिए 519 संविदा व निविदा कर्मियों को काम पर रखा गया था।
करीब आठ साल से काम कर रहे इन निविदा व संविदा कर्मियों को संस्था ने सोमवार को काम से हटा दिया। काम से हटते ही जिले भर में बिजली आपूर्ति धराशायी हो गई।
विज्ञापन

चार लाख उपभोक्ताओं को अब छोटी सी फाल्ट ठीक कराने के लिए कोई नहीं मिल रहा है। जहां लाइन टूट गई है या फाल्ट आ गया है वहां की आपूर्ति पूरी तरह ठप कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता आरके श्रीवास्तव ने खराब बिजली आपूर्ति के लिए अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर मैन पावर की आपूर्ति तुरंत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें