फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली में दो चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में पुलिस की अवैध वसूली का सिलसिला थम नहीं रहा है। वाहन चालकों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने दो चौकी प्रभारियों समेत पांच पुुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि काफी दिनों से चौकी प्रभारियों समेत कई पुलिस कर्मियों की अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतें मिलने के बाद आरोपी चौकी प्रभारियों से आख्या मांगी गई थी। मगर उन्होंने अपने दायित्वों को सही ढंग से निर्वहन न करके लापरवाही बरतते हुए आख्या नहीं दी।
मंगलवार को अवैध वसूली के आरोप में थाना नवाबगंज के चौकी प्रभारी लकड़मंडी महेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाली नगर के सद्भावना चौकी प्रभारी अभिषेक पांडेय, लकड़मंडी चौकी के मुख्य आरक्षी राजकिशोर, लाल बहादुर सिंह व कोतवाली नगर क्षेत्र के डायल 100 पीआरवी के चालक कुलबीर सिंह पवार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि चौकी लकड़मंडी के मुख्य आरक्षी रामसकल सिंह, हंसराज यादव, आरक्षी विरेन्द्र कुमार, मनोज यादव, हरेन्द्र यादव, रिक्रूट आरक्षी दीपक यादव, धमेन्द्र यादव, उपेन्द्र सिंह, सतीश कुमार लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि किसी भी दशा में अवैध वसूली बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें