इटियाथोक। एसकेएचपी गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं ने रविवार को कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी पर समस्याओं को दूर करने के बजाय बार-बार दौड़ाया जा रहा है।
सुबह से ही काफी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी के बाहर इकट्ठा थे। दोपहर तक कर्मचारी बाहर से ताला लगाकर अंदर अपना काम निपटाते रहे, वहीं उपभोक्ता बाहर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। काफी देर बाद उपभोक्ताओं की समस्याएं नहीं सुनी गई। आक्रोशित लोगों ने कर्मचारियों को बाहर निकलने पर सबक सिखाने की चेतावनी दी।
करूवापारा के विनय पिछले चार दिन से गैस एजेंसी तक पहुंचने के बावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। एजेंसी पर भीड़ और अव्यवस्था के कारण गैस नहीं मिली। कुरासी के राजेश ने बताया कि बुक होने के बाद भी गैस नहीं मिल सकी है। निबिहा परसपुर के हनुमान ने बताया कि गैस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।(संवाद)